फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो घायल

सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो घायल

Fri, 19 Apr 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो घायल
लखीमपुर खीरी। शहर सहित जिले में दो स्थानों पर बुधवार की शाम हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मृत महिला का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर थाना फूलबेहड़ में गन्ने से भरे ओवरलोडेडे ट्रॉली से टकराकर एक ट्रक पेड़ से जा भिड़ा, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर घायल हो गया। इसके अलावा ममरी में बोलेरो की टक्कर से एक और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम शहर के मोहल्ला बाजपेई कॉलोनी निवासी ज्वाय कुमार की पत्नी रिया (22) अपने भाई विपिन और परिचित शाहिद के साथ बाइक से गोला से अपने मायके गांव बेनी सराय थाना लहरपुर जिला सीतापुर जा रही थी। रोडवेज बस अड्डे के पास कार ने साइड से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पलट गई, जिससे रिया और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक शाहिद हेलमेट लगाए हुए था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल भाई-बहन को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने रिया को मृत घोषित कर दिया। घायल विपिन का उपचार चल रहा है। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर घर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। मिलपुरवा तटबंध पर गिट्टी-पत्थर उतारकर बुधवार रात वापस जा रहा ट्रक फूलबेहड़ चौराहे के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया और अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसा। इससे चालक व हेलपर केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची फूलबेहड़ थाना पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल भेजा, जहां ट्रक चालक अयूब (40) निवासी खेडा़ उत्तराखंड को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जसपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड निवासी हेलपर गुरविंदर की हालत गंभीर बनी है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत
ममरी। थाना मितौली क्षेत्र के गांव सरेली निवासी शिवनरायन मिश्र की पत्नी राजेश्वरी उर्फ सावित्री देवी (60) कस्बा ममरी निवासी जागेश्वर मिश्रा के घर मेहमानी में आई थीं। बुधवार की रात करीब 11.30 बजे वह शौच के लिए रोड पर निकलीं। इसी बीच मोहम्मदी से तेज गति से गोला जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से घायल महिला को गोला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि मृतका के बेटे रामकृष्ण मिश्रा की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त, चालक घायल
ममरी। बुधवार की रात धिरावां के हनुमान मंदिर के पास मोहम्मदी से तेज गति से गोला जा रही बोलेरो ने गोला चीनी मिल को गन्ना बेचने जा रहे किसान के डनलप में टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक शिवम (28) निवासी सेखवापुर थाना हैदराबाद गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची थाना और यूपी 100 पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed