{"_id":"59523dcf4f1c1b5c338b45de","slug":"191498561999-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट कर रहे बदमाश शोरशराबा होने पर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट कर रहे बदमाश शोरशराबा होने पर भागे
Updated Tue, 27 Jun 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुलरिया (लखीमपुर खीरी)। भीरा थाना क्षेत्र में बदमाशों का कहर जारी है। सोमवार की रात बदमाशों ने गांव बेलवा मलूकापुर निवासी रामपल के घर की बिजली और सोलर लाइट के तार काट कर घुस गए। इसी बीच गृहस्वामी की बहू जाग गई तो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और उसके हाथ बांधकर लूटपाट करने लगे। इसी बीच सो रही गृहस्वामी की पुत्री मौसमा की आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत है।
गृहस्वामी रामपाल ने बताया कि घटना करीब रात एक बजे हुई। वह सोमवार की रात छत पर सो रहे थे। घर के अंदर पुत्रवधू और पुत्री मौसमा सोई हुई थी। पुत्र बाहर गया हुआ था। पड़ोस के मकान के सहारे बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने बरामदे में सो रही पुत्रवधू को गन प्वाइंट पर ले लिया और उसके हाथ बांध दिए। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि एक बदमाश वहीं पर तमंचा ताने खड़ा रहा, बाकी पांच बदमाश घर में सामान खंगालने लगे। इसी बीच कुछ दूरी पर सो रही पुत्री मौसमा की आंख खुली तो बदमाश देखकर उसने शोर शराबा किया। शोर होने पर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। पड़ोस में रह रहे होमगार्ड अखिलेश शुक्ल के घर पास खड़ी यूपी 100 पीआरवी 2869 गाड़ी के एचसीपी गंगाराम सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस के ललकारने पर बदमाश पीछे की तरफ छत से कूद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
0000000000000
रविवार को एक घर में हो चुकी है चोरी
गुलरिया। रविवार की रात चोर दौलतापुर निवासी अवनीश यादव के घर से 25 हजार रुपये की नगदी और हजारों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं। इससे पूर्व भी कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। बदमाशों और चोरों की लगातार आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
000000000