{"_id":"593d3d534f1c1b8b3e8b45c2","slug":"181497185619-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/मितौली। थाना क्षेत्र के गांव डहर में शनिवार की रात संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने शरीर पर चोट के निशान का हवाला देते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव डहर निवासी लल्लन का विवाह महोली थाना क्षेत्र के ग्राम खूंटी निवासी सालिकराम की पुत्री 42 वर्षीय कुसुमा के साथ करीब 24 साल पहले हुआ था। शादी के कुछ समय बाद लल्लन की मौत हो गई, उसके पश्चात कुसुमा ने अपने देवर ओमकार के साथ विवाह कर लिया था। कुसुमा के पहले पति से चार बच्चे थे, जबकि बाद में ओमकार से तीन बच्चे हुए। शनिवार की रात कुसुमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई रघुनंदन का आरोप है कि कुसुमा के पति ओमकार और उसके देवर माखनलाल ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी है। उसने कारणों के बारे में बताया है कि आए दिन इन लोगों के बीच विवाद और मारपीट हुआ करता था। पुलिस ने रघुनंदन की तहरीर पर पति ओमकार और देवर माखनलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ओपी रजक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।