{"_id":"6a90a5a5be54b0d86807ef65","slug":"fraud-over-land-sale-fir-registered-against-four-individuals-kushinagar-news-c-7-gkp1062-1431902-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन बिक्री के नाम पर ठगी, चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन बिक्री के नाम पर ठगी, चार के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
- गुलरिहा इलाके के शताब्दीपुरम कॉलोनी में 1,500 वर्गफीट जमीन बेचने के लिए हुआ था सौदा
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो स्थित शताब्दीपुरम कॉलोनी में जमीन बिक्री के नाम पर ठगी और धमकी देने का मामला सामने आया है। देवरिया निवासी दूधनाथ मिश्रा की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूधनाथ मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी के नाम शताब्दीपुरम कॉलोनी में 3,000 वर्गफीट जमीन है। इसमें से 1,500 वर्गफीट जमीन बेचने के लिए वर्ष 2024 में सोनू जायसवाल से संपर्क हुआ था। आरोप है कि सोनू ने उनके खाते में 2.01 लाख रुपये भेजे। बाद में सोनू के साथी सुमित धर द्विवेदी और सूर्या सिंह ने यह रकम वापस ले ली। पीड़ित का आरोप है कि रकम वापस लेने के बावजूद आरोपी जमीन का सौदा नहीं होने देने की धमकी देते रहे। इसके बाद उनके खाते में अज्ञात स्रोत से एक लाख रुपये और आ गए। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने बैंक और पुलिस को सूचना दी और रकम वापस कर दी। बाद में उन्होंने जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। आरोप है कि इसके बाद विभीषण शर्मा नामक व्यक्ति ने जमीन के सौदे से जोड़कर 4.10 लाख रुपये का दावा करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने इसे फर्जी बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
गुलरिहा पुलिस ने सुमित धर द्विवेदी, सोनू जायसवाल, विभीषण शर्मा और सूर्या सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पुलिस लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।