{"_id":"5bb9f6c4867a5514b419ff6f","slug":"171538913988-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला की मौत मामले में पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्मला की मौत मामले में पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मला की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
दो अक्तूबर को आग से झुलसकर हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी में झुलसकर मरी निर्मला तिवारी के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के पिता का आरोप है कि गन्ने की पर्ची का भुगतान मांगने गई उनकी पुत्री पर मिट्टी का तेल डालकर आरोपियों ने जिंदा जला दिया।
गोला कोतवाली के गांव कुशमौरी अलीगंज निवासी शिवनंदन ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री निर्मला की शादी 20 साल पहले अशोक तिवारी के साथ की थी। उनके समधी श्याम किशोर तिवारी के चार पुत्र हैं। चारों आलग-अलग रहते हैं। जमीन समधी के ही नाम है। गन्ने की पर्ची समधी श्याम किशोर तिवारी के नाम से जारी होती है। दामाद अशोक ने करीब एक लाख का गन्ना अपने पिता की पर्ची पर लगाया था। चूंकि समधी के खाते का संचालन शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निवासी त्रिलोकी नाथ तिवारी करते थे। त्रिलोकीनाथ तिवारी से दामाद और पुत्री ने कई बार पैसा मांगा, लेकिन उनकी नीयत पैसा न देने की थी। दो अक्तूबर को उनकी पुत्री निर्मला पैसा मांगने के लिए त्रिलोकी नाथ तिवारी के घर सुबह करीब 10 बजे गई। इससे त्रिलोकी नाथ भड़क गए। उन्होंने कहा कि मिट्टी का तेल डालकर इसे जला दो रोज-रोज का पैसे का झंझट खत्म हो जाएगा। आरोप है कि इतना कहते हुए त्रिलोकी नाथ तिवारी, दामोदर, दामोदर की पत्नी सोना ने पुत्री निर्मला को पकड़ लिया। मन्नू ने उस पर मिट्टी का तेल डाल दिया। रीता ने माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। बाद में धक्का देकर घर के बाहर कर दिया और छत से तमाशा देखने लगे। चीखपुकार पर आसपास के लोग आए और किसी तरह से आग बुझाई। लोगों ने पुत्री को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। उसी दिन दोपहर बाद करीब तीन बजे पुत्री की मौत हो गई। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।