फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth surrounded and shot; FIR registered.

Mainpuri News: युवक को घेरकर मारी गोली, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Youth surrounded and shot; FIR registered.
कुरावली। दंगल के दौरान एक युवक को पांच लोगों ने घेरकर गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजन उसे लेकर थाना कुरावली पहुंचे। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम मिढ़ावली कलां निवासी शीलेंद्र सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि 28 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे उनका पुत्र राज चौहान अपने दोस्त शशिकांत के साथ दंगल देखने गया था। वहां पहले से मौजूद हर्षित, राहुल, ऋषभ, लविश और अनेश ने राज को घेर लिया। हर्षित ने तमंचे से राज को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि आरोपी उनके परिवार से पहले से रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश में आरोपियों ने राज को जान से मारने की नीयत से गोली मारी है। क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सिंह और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed