फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married woman consumes poisonous substance after dispute with husband.

Deoria News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ

Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman consumes poisonous substance after dispute with husband.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव में शनिवार दोपहर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर विवाहिता की मां ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे न्यू पीएचसी खुखुंदू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

परसिया करकटही गांव निवासी सनउल्लाह पुत्र मुस्तफा का शनिवार को पत्नी जीन्नत खातून से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोपहर में विवाद बढ़ने पर जीन्नत ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति और अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जीन्नत के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। विवाहिता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। न्यू पीएचसी खुखुंदू में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, विवाहिता की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विवाहिता का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed