{"_id":"6a9316f82af1f733e005baa7","slug":"jewelry-worth-lakhs-stolen-in-broad-daylight-after-breaking-a-house-window-kullu-news-c-89-1-ssml1014-185387-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घर की खिड़की तोड़कर दिन दिहाड़े लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घर की खिड़की तोड़कर दिन दिहाड़े लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के चिचोगा गांव में शातिरों ने दिन दिहाड़े एक घर की खिड़की तोड़कर संदूक में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चिचोगा निवासी धर्मराज ने बताया कि 28 अगस्त को करीब तीन बजे वह अपनी दुकान पर थे। उस समय घर में कोई नहीं था। शातिरों ने घर की खिड़की तोड़ी और अंदर प्रवेश कर संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
चोरी किए आभूषणों में करीब 10 ग्राम का सोने का लॉकेट, छह ग्राम के कांटे और 10 ग्राम का मंगलसूत्र शामिल है। शातिर करीब 100 ग्राम चांदी की तीन चूड़ियां, 100 ग्राम चांदी की बुमणी, 300 ग्राम चांदी का चंद्रहार, 300 ग्राम चांदी की दो जोड़ी पायल और करीब 60 ग्राम वजन की चांदी के बटन की एक जोड़ी भी ले गए। घर लौटने पर चोरी का पता चला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। एसपी अभिषेक एस ने कहा कि प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद