{"_id":"6a9316af1507cafdb703eb5e","slug":"dispute-over-a-transaction-two-groups-clash-within-the-kotwali-premises-rampur-news-c-282-1-smbd1029-178942-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद, कोतवाली परिसर में भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद, कोतवाली परिसर में भिड़े दो पक्ष
Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। गांव जालफनगला में 500 रुपये के लेनदेन का विवाद शनिवार को उस समय तूल पकड़ गया, जब दोनों पक्ष कोतवाली परिसर में ही आपस में भिड़ गए। इससे पुलिसकर्मियों और फरियादियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों को शांत कराने के दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी चोट लग गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब छह युवकों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली क्षेत्र से सटे गांव जालफनगला निवासी लईक अहमद ने गांव के ही फारुक को 500 रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस करने को लेकर दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मामले की शिकायत सीओ सोनम सिंह से भी की गई थी। शनिवार शाम लईक अहमद अपने बयान दर्ज कराने के लिए सीओ कार्यालय जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। आरोप है कि कोतवाली परिसर में पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग शांत नहीं हुए। देखते ही देखते दोनों ओर से कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी चोट लग गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के करीब छह युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपितों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -