फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One accused arrested in connection with theft cases in Umanagar and Kailashpur.

Deoria News: उमानगर और कैलाशपुर चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in connection with theft cases in Umanagar and Kailashpur.
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने उमानगर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8.220 ग्राम सोने का टुकड़ा और 5,230 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी अपने साथियों के साथ ई-रिक्शा से घूमकर खाली घरों की रेकी करता था और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के जेवर को गलाकर नेपाल में बेचने की बात भी पूछताछ में सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के छोटकी कैथवलिया निवासी किशन चौहान के रूप में हुई। वह वर्तमान में कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ापूरवा स्थित काशीराम आवास के पास रहता है। पूछताछ में उसने 19 अगस्त को उमानगर और इससे पहले कैलाशपुरी में चोरी करने की बात स्वीकार की। उमानगर निवासी अनिल कुमार राय की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर इससे पहले कोतवाली में आर्म्स एक्ट समेत चोरी और चोरी का माल रखने से संबंधित छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed