फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rs 31,000 and jewelry stolen after breaking the house lock

Fatehabad News: घर का ताला तोड़कर 31 हजार रुपये और जेवर चोरी

Sat, 29 Aug 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rs 31,000 and jewelry stolen after breaking the house lock
फतेहाबाद के जंडी मोहल्ला में चोरी मामले की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी संवाद
फतेहाबाद। जंडी मोहल्ला में एक घर का ताला तोड़कर चोर 31 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात उस समय हुई जब परिवार राखी पर्व पर घर पर ताला लगाकर राजस्थान के गांव अजीतपुरा गया हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बस अड्डा पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दी है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में जंडी मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह 28 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे अपने मकान के कमरों और मुख्य गेट पर ताला लगाकर बच्चों सहित राजस्थान के गांव अजीतपुरा गया था।
विज्ञापन

अगले दिन 29 अगस्त की सुबह करीब छह बजे उसके मकान के पड़ोसी ने फोन कर बताया कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। इस पर वह करीब आठ बजे अपने घर पहुंचा। यहां मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था लेकिन कमरे के दरवाजे का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह कमरे में अंदर गया तो सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी के लॉकर में रखी 31 हजार रुपये चोरी मिले। इसके अलावा सोने की कानों की बालियां, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने की नोजपिन, चांदी की पाजेब, चांदी का बागूबंद सहित अन्य जेवर भी चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed