फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चुनावी रंजिश में प्रधान पति को बेरहमी से पीटा

चुनावी रंजिश में प्रधान पति को बेरहमी से पीटा

Thu, 02 May 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में प्रधान पति को बेरहमी से पीटा
महेवागंज-सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव कुशमौरी में मंगलवार रात दस बजे कुछ लोगों ने घर में धावा बोलकर प्रधान पति उमाशंकर की हॉकी और बेल्टों से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। पति पर हमला होते देख ग्राम प्रधान रेशमा देवी ने शोर मचाया। इससे लोगों की भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराकर दो लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रधान पति उमाशंकर ने बताया कि 29 अप्रैल को कुशमौरी प्राथमिक विद्यालय में वोट पड़ रहे थे। पोलिंग पार्टी के खाने का इंतजाम करने के लिए वह विद्यालय गए थे। इस बीच एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ने उन पर गठबंधन के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप लगाया, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस पर कार्यकर्ता ने चुनाव बाद देख लेने और प्रधानी बर्खास्त कराने की धमकी दी। बताया इस बात को उस वक्त हल्के में लिया। दूसरे रोज फोन पर गंदी-गंदी गालियां और मारने की धमकी दी गई। यह बात गांव के ही सत्यप्रकाश मिश्रा को बताई। साथ ही उनसे भी बात करवाई। आरोप है कि मंगलवार रात दस बजे बाइक से दो लोग घर पर आ धमके। सोते समय बिस्तर पर ही बेल्ट और हॉकी से पीटना शुरू कर दिया। ये देख पत्नी व मौजूदा ग्राम प्रधान रेशमा देवी ने शोर मचाया। दोनों लोगों ने बेरहमी से पीटा। लोगों को आते देखकर दोनों आरोपी बाइक से भाग निकले। सूचना पर यूपी 100 पुलिस के साथ चौकी इंचार्ज सुनील सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को नाराज देख पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। बुधवार सुबह प्रधानपति और उनके समर्थक फूलबेहड़ थाने जा पहुंचे। पुलिस ने फूलबेहड़ पीएचसी में मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि कुशमौरी के प्रधानपति उमाशंकर के घर में घुसकर मारने पीटने की सूचना रात को मिली थी। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुबह मेडिकल कराकर लखीमपुर के राकेश चौबे पुत्र रामाअनुज चौबे और एक अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed