फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शहर और निघासन में चोरी, मैगलगंज के चार घरों में डाका

शहर और निघासन में चोरी, मैगलगंज के चार घरों में डाका

Fri, 29 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
शहर और निघासन में चोरी, मैगलगंज के चार घरों में डाका
शहर और निघासन में चोरी, मैगलगंज के चार घरों में डाका - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में चोरी, लूट और डकैती की वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार की रात भी चोर शहर के एचआईआईटी पॉलीटेक्निक कॉलेज से करीब 40 हजार रुपये और थाना निघासन क्षेत्र में एक घर से करीब 50 हजार का सामान चुरा ले गए। इसके अलावा मैगलगंज में चार घरों में बदमाशों ने डाका डाला। परिवार वालों को बांधकर पिटाई की और नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान ले गए।
शहर के मेला मैदान रोड स्थित एचआईआईटी पॉलीटेक्निक के प्रबंधक अशोक शुक्ला ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे वह ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब कर्मचारी कॉलेज पहुंचे तो देखा कि ऑफिस, लाइब्रेरी आदि के ताले टूटे पड़े थे। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे। आशंका जताई कि चोर ऑफिस में एसी के पास छूटी जगह से सीढ़ी लगाकर कैंपस में घुसे हैं। चोर लैपटॉप, मोबाइल, मदर बोर्ड, कैफे मार्कशीट सहित करीब 40 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कॉलेज प्रबंधक ने सदर कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

निघासन। क्षेत्र के गांव लोधपुरवा निवासी हैदर अली ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य खा पीकर सो गए थे। रात करीब दो बजे दीवार फांदकर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 13 हजार की नकदी समेत सोने की झुलनी, मटर माला, कुंडल, पायल, कपड़ा, बर्तन समेत करीब 50 हजार का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन गांवों के चार घरों में लाखों का डाका
मैगलगंज।
थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में बुधवार की रात करीब 11.30 बजे सात-आठ नकाब पहने बदमाश अहिबरन लाल के घर छत के सहारे घुस गए। गृहस्वामी को गन प्वाइंट पर लेकर पत्नी शांति देवी, पुत्री निशा, सोनम बेटे पुष्पेंद्र और वीरू, उसके भाई रामसनेही की पत्नी उर्मिला को कब्जे में लेकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और पिटाई कर दहशत फैलाई। बदमाश नकदी-जेवर समेत करीब एक लाख का सामान ले गए। इसके बाद बदमाश लल्हौआ गांव निवासी अशर्फीलाल के घर पहुंचे। छत के सहारे घर में घुसे बदमाशों ने अशर्फीलाल के हाथ बांधकर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। घर के अंदर आंगन में सो रही उसकी पत्नी सुनीता देवी, बेटे रजनीश और विशाल को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करने लगे।
अशर्फीलाल ने बताया कि बदमाश उसके घर से 60,000 रुपये समेत करीब एक लाख के जेवर लूट ले गए। लूटपाट के बाद परिवार वालों को एक कमरे में बंद कर भाग निकले। इसके बाद बदमाशों ने रात करीब सवा बजे रामसागर और नन्हे के घर पर धावा बोला। दोनों के परिवार के लोगों को असलहों के बल पर बंाधकर पिटाई की। दोनों के घरों से 28,100 रुपये की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर लूट लिए। पीड़ितों ने रात में ही घटना की सूचना मैगलगंज पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर घनश्याम राम मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

सीओ ने पीड़ित परिवारों से ली जानकारी
मैगलगंज। एक ही रात चार घरों में डकैती की घटना होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ मितौली एलडी भारती मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार वालों से घटना के बावत जानकारी ली। सीओ ने बताया कि अपराधी क्षेत्र के ही प्रतीत हो रहे हैं। शीघ्र ही पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एफआईआर में पुलिस ने किया खेल
तीन गांवों के चार घरों में पड़ी डकैती से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने पीड़ितों से मनमाफिक तहरीर लिखवा ली और धाराओं में खेल करते हुए घर में घुसकर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। सीओ ने बताया कि घटना डकैती की नहीं, बल्कि चोरी की है। पीड़ितों ने जो तहरीर दी है। उसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

चोरों ने नकदी समेत जेवर उड़ाए
मोहम्मदी। बुधवार रात मोहल्ले के अली मोहम्मद के घर में चोर छत के रास्ते घुस गए और घर में रखा एक बक्सा उठाकर ले गए। बक्से में उसके भाई के जेवर और 337 रुपये रखे थे, जिन्हें चोर चुरा ले गए। सुबह जब वह उठा तो उसे चोरी की जानकारी हुई।। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।


दुकान का ताला तोड़कर चोरी
रजागंज।
गांव बेहटा निवासी कमलेश तिवारी के मकान में ही एक कमरे में दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात गांव में हो रहे दुर्गा जागरण को देखने वह सपरिवार गए थे। देर रात जब घर लौटे तो दुकान का ताला टूटा देख दंग रह गए। चोरों ने दुकान में रखे 1208 रुपये समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया था। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed