{"_id":"6a9c5e005a927b768f02909f","slug":"allegation-of-sexual-abuse-against-paternal-aunts-son-sitapur-news-c-102-1-slko1055-163324-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बुआ के बेटे पर शारीरिक शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बुआ के बेटे पर शारीरिक शोषण का आरोप
Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। बुआ के बेटे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए युवती ने बुआ समेत चार लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कराई है। मुख्य आरोपी वर्तमान में इराक में रहकर पढ़ाई कर रहा है। युवती का आरोप है कि अब आरोपी और उसका परिवार शादी से इन्कार कर रहा है।
मोहल्ला निवासी युवती के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी बाराबंकी निवासी बुआ के बेटे से तय हुई थी। ढाई वर्ष पूर्व बाबा की मौत के बाद आरोपी उसके घर आया और कई दिन तक रुका। आरोप है कि शादी तय होने की बात कहकर उसने युवती को झांसे में लिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद आरोपी इराक चला गया। वहां से भी मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती रही। नवंबर 2025 में वह भाई की शादी में भारत आया था। इसके बाद दोबारा पढ़ाई के लिए इराक चला गया। युवती का आरोप है कि अब आरोपी और उसका परिवार शादी से मना कर रहा है। वह किसी अन्य युवती से शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार के तीन अन्य सदस्यों को भी पूरे मामले की जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने शादी कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
इंस्पेक्टर भानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।