{"_id":"6a9c03882e3e91d91a0bf162","slug":"piligrimages-fell-in-valley-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-168981-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चूड़धार यात्रा पर गई 27 वर्षीय युवती की पहाड़ी से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चूड़धार यात्रा पर गई 27 वर्षीय युवती की पहाड़ी से गिरकर मौत
विज्ञापन
मंडाहलाणी के पास हादसा, दो अन्य साथियों के साथ चूड़धार जा रही थी प्रेशिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चूड़धार यात्रा पर गई एक 27 वर्षीय युवती की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसा यात्रा के रास्ते पर मंडाहलाणी के पास हुआ। मृतका की पहचान प्रेशिता मेहता पुत्री शैलेंद्र मेहता निवासी गांव चायल, डाकघर डूबलू जिला शिमला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रेशिता मेहता शनिवार सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ चूड़धार जा रही थीं। मंडाहलाणी से कुछ आगे पहुंचने पर अचानक पैर फिसल गया जिससे वह पहाड़ी से नीचे जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शव को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।