फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chain snatcher shot in the leg during police encounter, arrested.

Bulandshahar News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Chain snatcher shot in the leg during police encounter, arrested.
स्याना में मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर पड़ा गिरफ्तार बदमाश का तमंंचा। पुलिस
स्याना। चेन स्नेचिंग और बाइक चोरी की वारदात में शामिल शातिर बदमाश अरबाज उर्फ पहाड़ी को स्याना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से बिना नंबर की बाइक, अवैध असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना स्याना पुलिस बीबीनगर रोड स्थित निर्माणाधीन चौकी के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बीबीनगर की तरफ से बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका।
विज्ञापन

पुलिस टीम को देखकर उसने बाइक को तेजी से मोड़कर कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे मौके से घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश की पहचान अरबाज उर्फ पहाड़ी निवासी मोहम्मदपुर रुस्तमपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई।
आरोपी से एक तमंचा, एक कारतूस, दो खोखे, बिना नंबर की बाइक बरामद की गई। बताया कि अरबाज शातिर किस्म का अपराधी है और अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य जनपदों में चेन स्नेचिंग और बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। तीन सितंबर की रात में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह फरार हो गया था।

वहीं, पुलिस ने उसके साथ राजा उर्फ जाविद को गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान राजा उर्फ जाविद भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। आरोपी पर जनपद के अलावा जनपद हापुड़, गाजियाबाद में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed