फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven days after his father's death, the son also bade farewell to the world.

Hisar News: पिता की मौत के 7 दिन बाद बेटे ने भी दुनिया को कहा अलविदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Seven days after his father's death, the son also bade farewell to the world.
हिसार। पिता की मौत के बाद 7 दिन बाद बेटे ने भी शनिवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सीमा सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात वेदपाल का गांव मय्यड़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मय्यड़ निवासी दयानंद ने बताया कि उनके चचेरे भाई 48 वर्षीय वेदपाल की पोस्टिंग गोरखपुर में थी। वे अपने पिता 73 वर्षीय आजाद सिंह को दवा दिलवाने के लिए 28 अगस्त को गांव आए थे। एक सितंबर को फरीदाबाद से लौटते समय सांपला के पास रोहद टोल पर अचानक गाय आने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में आजाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वेदपाल को प्राथमिक उपचार के बाद सांपला सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। परिजन 2 सितंबर को उन्हें हांसी में एक निजि अस्पताल में लेकर गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने दवा देकर घर भेज दिया। घर आने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह उन्हें जिंदल अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स कम बताई। शनिवार तड़के साढ़े 3 बजे वेदपाल की भी मौत हो गई। दोपहर बाद उनका गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में 70 वर्षीय मां सावित्री देवी, पत्नी व 11 साल का बेटा और एक भाई है जो दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed