{"_id":"6a9c5e3864185a4a3f099e14","slug":"vehicle-runs-over-three-friends-returning-from-viewing-a-tableau-all-killed-kannauj-news-c-214-1-knj1008-155529-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: झांकी देख लौट रहे तीन दोस्तों को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: झांकी देख लौट रहे तीन दोस्तों को वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर्व की उमंग और झांकियों की चमक उस वक्त तीन परिवारों के लिए जिंदगी भर का अंधेरा बन गई, जब शुक्रवार की देर रात एक खौफनाक हादसे ने तीन दोस्तों की जिंदगी का सफर हमेशा के लिए खत्म कर दिया। झांकी देखकर हंसते-खिलखिलाते घर लौट रहे तीन किशोरों की बाइक में एक अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते तीनों ने दम तोड़ दिया। एक साथ तीन चिराग बुझने से गांव में कोहराम मच गया और हर आंख नम हो गई।
कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के बैसनपुर्वा निवासी आशीष (17) पुत्र उदय प्रताप सिंह, अनुराग (17) पुत्र ब्रजेश सिंह और थाना तालग्राम के अमोलर निवासी अमन उर्फ कृष्णा (16) पुत्र घनश्याम के बीच सिर्फ दोस्ती ही नहीं, बल्कि गहरा पारिवारिक रिश्ता भी था। तीनों एक ही स्कूल और एक ही कक्षा में पढ़ते थे। आशीष रिश्ते में अनुराग का चाचा लगता था जबकि अमन उसकी बुआ का बेटा था। तीनों हमेशा स्कूल साथ आते-जाते थे। देर रात एक बजे एक ही बाइक पर सवार होकर श्रीकृष्ण की झांकी देखकर खुशी-खुशी घर लौट रहे थे लेकिन डुंडवा बुजुर्ग चौराहे पर काल बनकर आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी खुशियों को रौंद दिया।
हादसा इतना भीषण था कि तीनों सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
संघर्षों से भरा था परिवार, छिन गया बुढ़ापे का सहारा
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे बैसनपुर्वा गांव में मातम पसर गया और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। परिजन ने बताया कि आशीष और अनुराग के पिता ट्रक चलाकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। वहीं, अमन नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता घनश्याम गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। तीनों परिवारों को उम्मीद थी कि ये बच्चे पढ़कर उनका सहारा बनेंगे लेकिन एक ही झटके में सब खत्म हो गया। अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।