{"_id":"59d78bb34f1c1bf2538b5f30","slug":"141507298227-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साला अपराधियों का पुलिस कर रही सत्यापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साला अपराधियों का पुलिस कर रही सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र के पांच साला अपराधियों का सत्यापन शुरू कर दिया है। साथ ही एक हिस्ट्रीशीटर और छह शातिर अपराधियों को थाने बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस इन सातों आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
पिछले पांच साले में लूट, चोरी की वारदातों में शामिल रहे सिकंद्राबाद निवासी नीरज पांडेय, मल्लपुर गड़रिया निवासी हिस्ट्रीशीटर खूबचंद पासी, मलिगवां निवासी समीम खां, हर्रेया निवासी स्वामी लाल, सरैया निवासी इरफान और कलीम, अच्छनियां निवासी इकरार खां के घरों पर बृहस्पतिवार की शाम एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से आरोपियों के चालचलन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी को थाने बुलाया। इस पर शुक्रवार को सभी आरोपी थाने पहुंचे। इनसे पुलिस ने पूछताछ की। बाद में कड़ी हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया। एसओ ने बताया कि सभी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। उधर पुलिस ने लखनियांपुर निवासी हरीओम और खेरवा निवासी अनिल के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।