फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नशीली दवाओं के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

नशीली दवाओं के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Sun, 15 Apr 2018 08:00 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाओं के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
15 एलकेएच 702

नशीली दवाओं के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
तमंचा के साथ पुलिस ने दबोचा एक अन्य आरोपी

तिकुनिया। एसएसबी चौकी डांगा के जवानों ने सीमा पर एक नेपाली युवक को बड़ी संख्या में नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। जवानों ने पकड़े गए आरोपी को कोतवाली तिकुनियां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। उधर तिकुनिया पुलिस ने एक अन्य युवक को एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसबी डांगा निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पिलर संख्या 110 पर जवान तैनात थे। इस दौरान भारत से नेपाल जा रहे राजेंद्र सिंह निवासी कादीपुर थाना बोनिया जनपद कैलाली (नेपाल) बाइक से निकला। जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास नसीली 293 गोलियां बरामद हुईं। आरोपी बाइक के कागज भी नहीं दिखा सका। इस पर जवानों ने उसे पकड़कर कोतवाली तिकुनियां पुलिस को सौंप दिया। तिकुनियां इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने मंडी तिकुनिया से नशीली दवाइयां खरीद कर नेपाल ले जाने की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलाना पुलिस ने शनिवार की रात खमरिया कोइलाय निवासी अमृतपाल को एक तमंचा और जो कारतूस के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed