फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ASI' wife misdeed Milkman commits crime at gunpoint records video in Tarntaran

एएसआई की पत्नी से दुष्कर्म: दूधवाले ने पिस्ताैल दिखाकर की वारदात, वीडियो बनाया और जेवरात लूटे

Sun, 27 Sep 2026 09:19 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: Nivedita Updated Sun, 27 Sep 2026 09:19 AM IST
सार

घटना जून महीने की है। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच एएसआई की पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी निर्मलजीत सिंह जबरन घर में घुस आया। उसने महिला को पिस्तौल के दम पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
ASI' wife misdeed Milkman commits crime at gunpoint records video in Tarntaran
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पंजाब पुलिस के एक एएसआई की पत्नी के साथ सनसनीखेज वारदात हुई है। एक दूधवाले पर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और घर से जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना जून महीने की है। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच एएसआई की पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी निर्मलजीत सिंह जबरन घर में घुस आया। उसने महिला को पिस्तौल के दम पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। वह जाते समय घर में रखे सोने के जेवर भी लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग और पुलिस कार्रवाई

वारदात के बाद आरोपी ने महिला को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता काफी समय तक चुप रही पर आरोपी लगातार ब्लैकमेल करने लगा। प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। एएसआई की शिकायत पर सब-इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर की जांच के बाद निर्मलजीत सिंह निम्मा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि का है और उस पर पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed