फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

नकलीं तंबाकू के डिब्बे मिलने का मामलाःएडीएम के आदेश के बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर

Mon, 04 Jan 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। खपरैल बाजार स्थित किराना दुकान में नकली तंबाकू के डिब्बे मिलने के मामले में एडीएम के आदेश के बाद भी पुलिस नेे रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है।
विज्ञापन

रविवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह ने खपरैल बाजार स्थित किराना की दुकान पर गए थे। दुकानदार ने उन्हें एक ब्रांडेड कंपनी का डिब्बा दिया, जिसे देखकर एडीएम को तंबाकू नकली होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाकर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। पुलिस बतौर सैंपल तंबाकू के दो डिब्बे अपने साथ ले गई थी। मगर सोमवार शाम तक सदर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। सूत्रों के मुताबिक आरोपी दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए नेताओं और कोतवाली के चक्कर लगाने में लगा है। चर्चा है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पा रही है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रभान यादव ने बताया कि जिस ब्रांडेड कंपनी की जर्दा पकड़ा गया है, उस कंपनी के लोग अभी नहीं आए हैं। उनके मंगलवार को लखीमपुर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed