{"_id":"5f947a928ebc3e9bc202c80e","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4245786174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम ने छापा मारा, 16 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम ने छापा मारा, 16 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया विद्युत वितरण खंड के तहत आने वाले चंदनचौकी और सूंड़ा में विजिलेंस टीम ने छापा मारा। यहां तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोठी बाजार, सूंड़ा बाजार के विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने दलबल के साथ चेकिंग की। यहां चेकिंग टीम ने विभिन्न धाराओं में 16 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा तीन लोगों के खिलाफ चेकिंग रिपोर्ट भरी। चेकिंग के दौरान दल में जेई अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, नरेश, सतपाल के साथ ही पलिया एसडीओ संजय कुमार, जेई विद्यासागर, शिवम वर्मा, राजू प्रसाद, संगम कश्यप, मोहम्मद आजम, शिवपाल गौतम, राहुल समेत अन्य टीम के लोग शामिल रहे। चंदनचौकी मार्केट पहुंचने से पहले ही वहां की सभी दुकानें बंद हो गईं। जिस पर टीम वापस लौट गई। इधर, महंगापुर में एसडीओ के नेतृत्व में टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 50 घरों में बिजली चेकिंग की और पांच लोगों के बकाया में कटे कनेक्शन फिर से जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़ा, जिन पर एफआईआर दर्ज कराई है। जेई नागेंद्र कुमार ने बताया कि यदि कोई कटा हुआ कनेक्शन चलाते पकड़ा गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद