फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

अवैध संबंधों के शक में ली दोस्त रोहित की जान, तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime
image description
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। सदर कोतवाली के गांव दीया त्रिलोकपुर (राजापुर) निवासी रोहित की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने अधिकृत रूप से अभी हत्याकांड का खुलासा भले नहीं किया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोहित की हत्या अवैध संबंधों के शक में उसके दोस्त ने अपने साथियों के साथ की थी। उन लोगों ने बेल्ट से गला कसकर उसे मार डाला था। रविवार को पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

गांव दीया त्रिलोकपुर (राजापुर) निवासी रोहित वर्मा (20) और रामापुर निवासी उसका दोस्त सर्वेश महेवागंज कस्बे में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। दोनों में काफी गहरी दोस्ती थी। 21 अक्तूबर को वह फैक्टरी में काम करने आया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन पिता ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार की शाम उसका शव रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अमृतागंज मार्ग पर धोबहा गांव के पास बरामद हुआ था। वहीं पर उसकी बाइक पड़ी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मृतक रोहित की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी, जबकि उसके दोस्त सर्वेश की शादी कुछ माह पहले हुई है। दोनों का एक-दूसरे के घर में आना जाना था। प्रेम की पींगे बढ़ाने पर सर्वेश अंदर ही अंदर रोहित से खुन्नस खाने लगा। घर की नजदीकी बढ़ने पर उसने दोस्त को किनारे लगाने की योजना बना ली। इसमें अपने दो साथियों की मदद ली। बुधवार को काम करने के बाद रात आठ बजे दोनों दोस्त फैक्टरी से बाहर निकले। आरोप है कि सर्वेश ने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने अमृतागंज मार्ग पर धोबहा गांव के करीब खेत किनारे शराब पी। नशे में होने पर रोहित का बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला कहीं पकड़ा न जाए इसलिए उसकी बाइक भी वहीं छोड़ दी और दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या अवैध संबंधों में होने की बात सामने आई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार वर्मा कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed