फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी शुभम की मौत की गुत्थी

Thu, 23 Jul 2020 09:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला निर्मलनगर में अपने दोस्त के घर रुके शुभम अवस्थी की गोली लगने से हुई मौत के मामले की गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली सिर में नजदीक से लगने की बात सामने आई है। इससे पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर उलझी है। हालांकि पुुलिस ने मृतक के दोस्त सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी शुभम अवस्थी (24) हरिद्वार से सोमवार को अपने घर आया था। मंगलवार को शुभम को उसका दोस्त मोहल्ला निर्मलनगर निवासी जयप्रकाश मिश्रा बुलाकर ले गया था। रात भर शुभम दोस्त के साथ ही रहा। बुधवार की दोपहर में जयप्रकाश मिश्रा ने शुभम के परिवारीजनों को सूचना दी कि शुभम ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव पड़ोस के सलमान के घर की छत पर पड़ा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सिर में नजदीक से गोली लगने की बात सामने आई है, जबकि घटनास्थल पर उसके शव से करीब चार फुट दूर तमंचा पड़ा होना, जूते के डिब्बे पर मोबाइल का होना आदि कई परिस्थितिजन्य साक्ष्य ऐसे थे, जो हत्या होने की आशंका पैदा कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है। वह अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना के पीछे की वजहों पर भी अभी परदा पड़ा है। पुलिस ने शुभम के दोस्तों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अब तक की पूछताछ में पुलिस के हाथ कोई ऐसा क्लू नहीं लगा है, जिनसे वह किसी नतीजे पर पहुंच सके। प्रभारी निरीक्षक अपराध विद्या सागर शुक्ल ने बताया अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

सर्विलांस और स्वॉट टीम भी लगाई
शुभम अवस्थी की मौत के मामले में सदर कोतवाली पुलिस सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की टीम का सहयोग भी ले रही है। पुलिस शुभम के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed