फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पिता-पुत्र पर बांके से किया हमला, रास्ते के विवाद को लेकर हुई घटना

Wed, 18 Dec 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव छाउछ में घर में घुसे हमलावरों ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। हमलावरों ने दोनों के सिर पर बांके से प्रहार किया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव छाउछ निवासी रियाज ने बताया कि उसका पड़ोसी जबर अली से रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसका दो बार ग्राम प्रधान ने फैसला भी कर दिया। विपक्षी ने पंचायत के फैसले को उस समय तो स्वीकार कर लिया लेकिन बाद में उन्होंने फैसला मानने से इंकार कर दिया। इस पर उसने हफ्ते भर पहले एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने शिकायत पत्र को जांच के लिए एलआरपी पुलिस चौकी भेजा। चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत कराया लेकिन आरोपी रियाज से रंजिश मानने लगे। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे रियाज घर में परिवार के साथ बैठकर चाय नाश्ता कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच जबर अली, बकरीदी, मम्मद, अलामुद्दीन, नफीसा और जगदीश लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और परिवार के लोगों को पीटने लगे। मारपीट के दौरान हमलावरों ने रियाज और उसके पिता मुन्ना अली के सिर पर बंाके से प्रहार कर दिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराके परिवार वालों ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed