{"_id":"5df53b158ebc3e88104395d9","slug":"crime-lakhimpur-news-bly387979074","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को पांच दिन बाद बेहोशी की हालत में गांव के बाहर छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को पांच दिन बाद बेहोशी की हालत में गांव के बाहर छोड़ गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गए लोग शुक्रवार शाम गांव के बाहर बेहोशी हालत में किशोरी को छोड़ कर भाग गए। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात दिसंबर की रात घर में परिवार के साथ सो रही किशोरी रात करीब 11 बजे लघुशंका के लिए उठी तभी घात लगा कर युवक रंजीत ने उसे जबरन दबोच लिया और मुंह में कपड़ा ठूस कर अपने घर उठा ले गए। परिजन को इस बात की जानकारी होने पर लड़की वापस करने की गुहार की जिस पर आरोपी के पिता सर्वेश ने धक्का देकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पिता ने गांव में पंचायत बुला कर लड़की वापस करने की गुहार लगाई। लेकिन दबंगों ने किशोरी वापस नहीं की। जिससे क्षुब्ध होकर उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट 12 दिसंबर को दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज होते और पुलिस के दबाव के चलते आरोपियों ने उसे बेहोशी हालत में गांव के बाहर छोड़ दिया और भाग गए। सूचना पर परिजन लड़की को घर ले गए। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।