फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कब्र से जिंदा निकालने का स्वांग रचने वालो को पुलिस ने दबोचा

Tue, 10 Dec 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव पिपरा में चार साल पहले बीमारी से मरे एक युवक को जिंदा करने का मामला ढकोसला निकला। इस बीच तमाशा देखने उमड़ी भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार खदेड़ दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व मृतक के एक रिश्तेदार ने करीब पंद्रह दिन पहले घर वालों को झांसे में लेकर करीब चार साल पहले मरे युवक को जिंदा करने का दावा किया। दस दिन पहले उसने घर में डेरा डाल दिया। कथित तौर पर उसने हजारों की नकदी और तंत्र मंत्र के लिए सामग्री मंगाई। दस दिन से तंत्र मंत्र चालू रखा। सोमवार की रात आठ बजे उसने युवक के कब्र से जिंदा निकलने की तारीख नियत कर दी। इलाके में इस बात की भनक लगते ही दोपहर से ही आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज से भी लोग तमाशा देखने पहुंचने लगे। काफी लोगों के जमा होने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। आनन फानन में फूलबेहड़, शारदानगर, धौरहरा और सदर कोतवाली फोर्स मौके पर पहुची। पुलिस ने भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

बताते है कि पुलिस को करीब आता देख मृतक को कब्र से जिंदा निकालने का स्वांग रचने वाला मौलवी अपने सहयोगी के साथ भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने दौड़ाकर उनको धर दबोचा। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि मृत को जिंदा करने का नाटक किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed