{"_id":"5df90b1a8ebc3e87a3594946","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly388461233","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला प्रधान की मां का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला प्रधान की मां का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। मैगलगंज थाना क्षेत्र के रहजनिया गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर एक 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान गांव के ही प्रधान की मां के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है।
गांव रहजनिया में सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर रेलवे ट्रैक पर महिला के शव पर पड़ी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पंहुचे लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त गांव निवासी प्रधान संजय यादव की मां मायावती (50) के रूप में हुई। बताते हैं कि मृतका मायावती और उसके दो पुत्रों ने गांव में अपनी जमीन बेची थी और जमीन के रुपयों को लेकर ही दोनों बेटों का अपनी मां से विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी से नाराज मायावती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है और प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।