{"_id":"5ed292838ebc3e9069551cd7","slug":"corona-lakhimpur-news-bly40756483","type":"story","status":"publish","title_hn":"8306 नेपाली गए, 582 भारतीय लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8306 नेपाली गए, 582 भारतीय लौटे
विज्ञापन
गौरीफंटा। लॉकडाउन में शनिवार को बारिश होने के बाद भी भारतीय महानगरों से अपने देश नेपाल को लौटने वाले नेपालियों की गौरीफंटा बॉर्डर पर भीड़भाड़ रही। शुक्रवार और शनिवार को 8306 लोगों को, जबकि धनगढ़ी में फंसे 582 भारतीय लोगों का आदान-प्रदान हुआ। इन्हें क्वारंटीन केंद्रों और स्कूलों में रोका गया है। बारिश के चलते वापस लौटने वाले लोगों को खासी परेशानियां भी उठानी पड़ीं।
कोरोना के चलते लॉकडाउन से भारतीय महानगरों में फंसे नेपाली नागरिकों को रोजाना पलिया होकर गौरीफंटा बॉर्डर पर आने का सिलसिला जारी है। नेपाल सरकार द्वारा नेपाल में प्रवेश दिए जाने के बाद से ही नेपाली लगातार आ रहे हैं। शुक्रवार को पलिया से सुबह नेपालियों का आना शुरू हो गया था। गौरीफंटा बॉर्डर तक लगभग 40 बसों, 20 मिनी बसों और अन्य निजी वाहनों से पहुंचे नेपालियों की भीड़ रही। शुक्रवार को 4355 और शनिवार को 3951 समेत कुल 8306 नेपाली अपने देेश लौटे, जबकि धनगढ़ी से शुक्रवार को 233 तथा शनिवार को 259 भारतीयों समेत 582 लोग वापस भारत आए। भारत से गए नेपालियों को धनगढ़ी के क्वारंटीन केंद्रों में रोका गया है। दोपहर से बारिश होने के चलते बॉर्डर खुलने के बाद नेपाल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बॉर्डर से भेजने के समय नेपाल के एपीएफ त्रिनगर इंचार्ज, गौरीफंटा एसएसबी सहायका कमांडेंट हरवंश सिंह, गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र यादव, चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट सहित स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।