फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

मुस्लिम इलाके में भी जनता कर्फ्यू पर होगा अमल

Sun, 22 Mar 2020 05:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
corona
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाए जाने को लेकर मुस्लिम इलाके के लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमर उजाला की टीम आज मुस्लिम इलाकों में पहुंची और लोगों से जनता कर्फ्यू पर बातचीत की तो उसमें सामने आया कि किसी को भी राजनीतिक व अन्य मुद्दों से लेना देना नहीं है। मतलब है कि सिर्फ कोरोना से बचाव। इसको लेकर हर आदेश व दिशा निर्देश को अमल में लाने के लिए टीम ने कई लोगों से बात की। जिसमें प्रस्तुत हैं कुछ प्रतिक्रयाएं-:
विज्ञापन

मोहम्मद फहीम ने कहा कि कोरोना को लेकर जनता कर्फ्यू का फैसला सही है। इससे लोग एक-दूसरे से कम से कम मिलेंगे और कोरोना का खतरा कम होगा। सरकार का यह फैसला सही है लेकिन कोरोना को लेकर और अधिक सतर्कता आम लोगों को बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्तार हुसैन ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार का फैसला सही है लेकिन आम लोगों को इसको लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लोगों से कम मिलें और जनता कर्फ्यू का सम्मान करते हुए कम से कम घरों से निकलें ताकि कोरोना का असर ज्यादा से ज्यादा भारत में न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अकील ने कहा कि कोरोना को लेकर पूरा देश जद्दोजहद कर रहा है इसका सबसे बड़ा कारण है स्वच्छता। स्वच्छता बरतें और जनता कर्फ्यू के दिन घर से न निकलें। जिससे यह अंदाजा हो जाए कि कोरोना को लेकर भारतवासी हमेशा से सजग हैं।

नूरी जामा मस्जिद के कारी सैय्यद एजाज अहमद हबीबी शाही ने बताया कि संयम व संकल्प से ही गंभीर समस्या से निजात मिलेगी। इसके चलते जनता कर्फ्यू के दिन कम से कम लोगों से मिलें और कोरोना जैसे घातक वायरस का खात्मा करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed