{"_id":"5e763f048ebc3e77b463b15a","slug":"corona-lakhimpur-news-bly400375962","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू के लिए तैयार हैं हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू के लिए तैयार हैं हम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना को हर हाल में हराना है। इसके लिए सभी का सजग होना आवश्यक है। यह तभी संभव है जब हम स्वयं जागरूक होकर संक्रमण से बचने का उपाय करेंगे। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इस दौरान सुबह सात से लेकर रात नौ बजे तक हर तरफ लॉक डाउन रहेगा। 14 घंटे की आपात बंदी का कितना असर होगा यह तो आने वाले दिनों में ही पता लगेगा, लेकिन डॉक्टर से लेकर बुद्धिजीवी प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय को बेहद कारगर बता रहे हैं। उनका कहना है कि 14 घंटे तक एक दूसरे से संपर्क न होने से कोरोना वायरस की चेन टूटेगी और देशवासियों को इस आपदा से राहत मिलेगी।
देशवासियों के सामने एक गंभीर समस्या है। इससे निपटने के लिए जनता कर्फ्यू बेहद कारगर रहेगा। सभी लोग घर पर ही समय बिताएं। अन्य दिनों में भी घर से निकलनें बचें।
-वरूण अग्रवाल, समाजसेवी
जनता कर्फ्यू का स्वागत है। सभी को चाहिए अपनी और परिवार वालों की सुरक्षा के लिए घर पर ही रहें। अन्य दिनों में भी जरूरी होने पर ही घर से निकलें।
लक्ष्मी पांडे, गृहिणी
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यह आवश्यक है। इससे काफी हद तक संक्रमण रुकेगा। सभी लोग एक जिम्मेदार नागरिक बनकर इसमें सहयोग करें।
-स्वाति तिवारी, गृहिणी
काम के सिलसिले में घर पर रुकने का वक्त कम ही मिलता था। जनता कर्फ्यू के बहाने ही दिन भर घर पर रहने को मिलेगा और इससे कोरोना संक्रमण की चेन भी टूटेगी।
-संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
घर परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री की ओर से लिए गए निर्णय का स्वागत है। इससे संक्रमण की चेन तो टूटेगी ही साथ में एक दिन आराम करने को भी मिलेगा।
विज्ञापन
-अनिल शुक्ला- जिलाध्यक्ष, भारत विकास परिषद
जनता कर्फ्यू में सभी करें सहयोग: डीएम
कोविड 19 के फैलाव से प्रदेश संकटग्रस्त है। संकट की घड़ी में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। क्वारंटीन के लिए वार्ड बनाए गए हैं। अब तक 10 सैंपल की जांच कराई गई है, जो सभी निगेटिव आए हैं। अभी सात सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मैगलगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद 1063 घरों का सर्वे कराया गया है। इसमें 5951 लोगों की जांच की गई, जिसमें खांसी-जुकाम से पीड़ित छह लोग मिले हैं। लेकिन कोई कोरोना संदिग्ध नहीं मिला है। अभी जनपद में स्थिति नियंत्रण में है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। जनता कर्फ्यू में सभी लोग जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
जनता कर्फ्यू कोरोना संक्रमण से बचने के लिए काफी कारगर होगा। आवश्यक हो तभी लोग घर से बाहर निकलें।
-पूनम, एसपी