फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

कोरोना: खतरा बरकरार...फिर क्यों डाल रहे हो खतरे में जान

Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
इन्हें नहीं कोरोना का डरः खपरैल बाजार में महिलाओं के बीच नहीं दिखी सामाजिक दूरी। मास्क भी चेहरे स - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या को लेकर कुछ लोगों ने इसके जाने की गलतफहमी पाल ली है कि अब कोरोना जा रहा है। जबकि इस तरह की सोच स्वयं के साथ परिवार वालों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकती है। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या में आई कमी को लोगों ने कोरोना का जाना मान लिया है। हालांकि ऐसा सोचना सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। वर्तमान में लोग न तो बेवजह घर से निकलने से बच रहे हैं और न ही बाजार में सामाजिक दूरी का पालन ही कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में दिन पर दिन बाजार में भीड़ बढ़ रही है। दुकानों पर खरीदारी के दौरान भी लोग मास्क नहीं लगाते। ग्राहक की नाराजगी से बचने के लिए दुकानदार भी नहीं टोकते। जबकि इस तरह की लापरवाही दुकानदार और ग्राहक दोनो के लिए नुकसानदेह है। इसके बावजूद लोग सावधानी बरतने से परहेज कर अपने साथ साथ घर और परिवार वालों की सेहत से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

......
पिछले दिनों के आंकड़े
20 जुलाई-49
21 जुलाई-25
22 जुलाई-26
23 जुलाई-32
24 जुलाई-88
25 जुलाई- 44
......
सभी व्यापारियों को बताया जा चुका है कि ग्राहक को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए अवश्य टोकें। अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
-श्याम कुमार तिवारी मामा, व्यापारी नेता
कोरोना से अभी सावधान रहने की जरूरत है। संक्रमितों की संख्या भले ही कम हुई हो। मगर, खतरा कम नहीं हुआ है। घर परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क लगाकर ही घर से निकलें और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निशी सिंह, प्रोफेसर समाजशास्त्र, अजय शांति डिग्री कॉलेज
मौसम बदल रहा है। ऐसे में कोरोना से बचाव को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। बिना मास्क लगाए भीड़ भाड़ वाली जगहों पर बिल्कुल न जाएं। मास्क और सामाजिक दूरी की अनेदखी मुसीबत में डाल सकती है।
- डॉ. नसरीन, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed