फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CMO got the stock of medicines checked in the district hospital

जिला अस्पताल में सीएमओ ने चेक कराया दवाओं का स्टॉक

Thu, 23 Sep 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
CMO got the stock of medicines checked in the district hospital
जिला अस्पताल में दवाओं का स्टॉक चेक करते चीफ फार्मासिस्ट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मांग के अनुरूप बेहद कम मात्रा में मिली आपूर्ति, आला अफसरों को अवगत कराने के लिए सीएमएस से मांगा पत्र

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में दवाओं की कमी को लेकर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर सीएमओ ने बुधवार को दवाओं की मांग और आपूर्ति का स्टॉक चेक कराया, जिसमें काफी अंतर मिला। मांग के अनुरूप फ्लूड की करीब 20 एवं अन्य दवाओं की 30 से 40 प्रतिशत आपूर्ति मिली। इस पर सीएमओ ने डीजी को मौजूदा हालत से अवगत कराने के लिए सीएमएस से पत्र मांगा है।
दवाओं की कमी को लेकर अमर उजाला ने 16 सितंबर को ‘अस्पताल में दवाएं नहीं, तीमारदार बाहर से खरीदने को मजबूर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसको सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय औषधि भंडार के चीफ फार्मासिस्ट आशुतोष अवस्थी एवं फार्मासिस्ट परमानंद को जिला अस्पताल भेजकर मांग के अनुरूप आपूर्ति चेक कराई। बताते हैं इसमें काफी अंतर मिला। डायरिया सहित अन्य बीमारियों में अधिकतर प्रयोग होने वाले फ्लूड की आपूर्ति 3000 के सापेक्ष सिर्फ 600 मिली। वह भी एक माह के लिए, जबकि जिला अस्पताल में रोजना 40 से 50 मरीज भर्ती होते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बारिश के मौसस में मरीजों की बढ़ती संख्या तीमारदारों से लेकर वार्ड स्टाफ के लिए मुसीबत बन गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए न तो पर्याप्त एंटीबॉयटिक मिल रही हैं और न ही इंजेक्शन और फ्लूड। इस कारण तीमारदार बाजार से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह वार्ड में दी जा रहीं दवाएं

  • दवाएं- मांग, आपूर्ति
  • डीएनएस-10, दो
  • एनएस-10, 00
  • आरएल-10,00
  • डेक्सा (सांस संबंधी) -20, दो
  • पेंटाप (गैस)-सात, एक
  • डेरीफाइलिन (खांसी)-20,00
  • जेंटा (एंटीबॉयटिक)-10,00
  • एसीलॉक (गैस)-10,00
  • एविल (एलर्जी)-10,00
  • अमीकासिन (एंटीबॉयटिक)-10,00
(15 सितंबर को वार्ड में दी गईं दवाएं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed