{"_id":"617c3f675c45ee56f17c4bc1","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4645688141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पार्को में नवंबर-दिसंबर में होगी बाघों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के पार्को में नवंबर-दिसंबर में होगी बाघों की गणना
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के धनगढ़ी के चितवन पार्क में विचरण करता बाघ। फाइल फोटो।
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में बाघ गणना का कार्य शीतकाल नवंबर और दिसंबर माह में शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क, बर्दिया निकुंज पार्क, पर्सा निकुंज पार्क, शुक्लाफांटा निकुंज पार्क के अलावा बांके पार्क व लालझाड़ी में बाघ पाए जाते हैं। नेपाल के इन सभी जगहों पर सन 2018 में बाघ की गणना हुई थी। इसमें सब जगहों को मिलाकर बाघों की संख्या 235 निकली थी। 2015 की गणना के अनुसार 37 बाघों का इजाफा हुआ था। इधर, राष्ट्रीय निकुंज व वन्यजीव संरक्षण विभाग के सूचनाधिकारी हरिभद्र आचार्य ने बताया कि बाघ गणना में सर्दी का मौसम अनुकूल रहता है, इस मौसम में बाघ झाड़ियों, जंगल के बाहर निकलकर मार्ग व खुले मैदान में आकर बैठता है और दिखाई देता है। इससे बाघों की गणना में आसानी होती है। बाघ की गणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अगले माह नवंबर और दिसंबर में गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। सभी पार्क में गणना करने के लिए लगभग एक माह का समय लगेगा। जिसमें कैप्चर और रिकैप्चर द्वारा गणना की जाएगी। पार्क में चार किलोमीटर की दूरी पर दो कैमरा लगाए जाएंगे जो कि करीब एक हफ्ता तक लगे रहेंगे। गणना के लिए कांपलेक्स में पार्कों को बांटा गया है। इसमें चितवन पार्क और पर्सा पहला, बांके और बर्दिया को दूसरा, शुक्लाफांटा और लाल झाड़ी को तीसरे कांपलेक्स में बनाकर गणना होगी। गणना पूरी होने के बाद बाघों की संख्या सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।