{"_id":"5f722cb28ebc3eefb700a8dd","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4214750180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सदस्यीय टास्क फोर्स गठित, मास्क न लगाने वालों पर करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सदस्यीय टास्क फोर्स गठित, मास्क न लगाने वालों पर करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। शीर्ष अदालत की सख्ती के बाद जिले में आठ सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की गई है। यह टीम जिले भर में भ्रमण कर मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा टला नही है। कई दिनों से सौ से अधिक केस निकल रहे हैं। इसके बाद भी लोग इसको लेकर सजग नहीं हैं। मास्क लगाए बिना ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। इधर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर शीर्ष अदालत ने भी सख्ती की है, जिस पर एसपी विजय ढुल ने जिले स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया है। टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय मिश्र होंगे। इस टीम में एसआई नासिर कुरैसी, तीन सिपाही और दो महिला सिपाहियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा थाना स्तर पर भी एक-एक टीम गठित की गई है। सभी टीमें भ्रमण कर मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई करेंगी। साथ ही ऐसे लोगों से जुर्माना वसूल कर उनकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
टास्क फोर्स टीम गठित की गई हैं, जिसमे इंस्पेक्टर के नेतृत्व में आठ पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। टीम भ्रमण कर मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई करेगी। साथ ही ऐसे लोगों की वीडियो और फोटोग्राफी कराएगी।
विज्ञापन
-विजय ढुल, एसपी