फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

संपूर्ण सामाधान दिवस: सर्दी में कम रही फरियादियों की संख्या

Wed, 18 Dec 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को सर्दी अधिक होने के कारण तहसील मुख्यालयों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या काफी कम रही। धौरहरा तहसील में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम ने पीड़ितों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान सांसद रेखा वर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

धौरहरा। सांसद रेखा वर्मा की उपस्थिति में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी पूनम ने फरियादियों को सुना। कुल 73 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर सीडीओ अरविंद सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डीके पटेल, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, एसडीएम एस सुधाकरन, तहसीलदार अनिल कुमार यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह ने पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
मोहम्मदी। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में आई 36 शिकायतों के सापेक्ष तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी शैलेंद्र लाल, एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ प्रदीप यादव, निरीक्षक संजय त्यागी, बीडीओ महेंद्र यादव, तहसीलदार विकासधर दुबे, चेयरपर्सन नसरीन बानो समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। एसडीएम पूजा यादव ने 32 शिकायतें सुनी और निस्तारण के आदेश दिए। इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीईओ ओंकार सिंह, सीओ राकेश नायक समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 16, पुलिस की 12, ग्राम विकास की तीन, खाद एवं रसद, विद्युत विभाग, कृषि विभाग की दो-दो, चकबंदी, पशुपालन, गन्ना विकास, स्वास्थ्य विभाग, बैंक, पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज की एक-एक सहित 44 शिकायतें आईं जिनमें दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर तहसील स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed