{"_id":"5df909ac8ebc3e87b17f483e","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly388457885","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदम-कदम पर पुलिस मुश्तैद, सड़कों पर गश्त तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदम-कदम पर पुलिस मुश्तैद, सड़कों पर गश्त तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर पुलिस कदम-कदम पर सतर्क है। सड़कों पर गश्त तेज कर दी गई है। गांवों में जाकर संभ्रांति लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
सिकंद्राबाद। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने के नेतृत्व में टीमें सभी क्षेत्र में भ्रमणशील रहीं। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। गांव के मदरसों पर जाकर बच्चों, मौलानाओं और ग्रामीणों से भी बातचीत की।
महेवागंज। स्कूलों और मदरसों में जाकर पुलिस ने छात्रों को किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने व सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डालने की चेतावनी दी। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने कई गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। चौकी प्रभारी सुंदरवल दिनेश कुमार यादव ने इमाम और मौलवियों से शांति बनाए रखने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
मितौली। थाना परिसर में एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसओ अनिल कुमार सैनी, जितेंद्र सिंह बग्गा, अमित गुप्ता, प्राचार्य सत्येंद्र कुमार मिश्र, राजकुमार शुक्ल ग्राम प्रधान करमानी आदि मौजूद थे।
बेलरायां। प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां व बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया ने बेलरायां में रूट मार्च किया। पीस कमेटी की बैठक की, जिसमे अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। बैठक में कुशाही मस्जिद के इमाम मुजाहिद रजा, तकियापुर मौलाना शाहिद, मौलाना जमाल, छोटे, प्रधानपति ध्रुव वर्मा आदि थे।
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए मौलाना, पुजारी, शिक्षकों ने सुझाव दिए।
कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी की अध्यक्षता में हुई शांति बैठक में हाजी जफर उल्ला खां और मुस्तफाबाद कबीरधाम के अनुभवदास ने कहा ने शांति सद्भाव कायम रखने की अपील की। इस मौके पर पं प्रमोद पांडे, मौलाना हारुन, गुलाम मोहम्मद, गुरदीप सिंह, अरजिंदर सिंह भी मौजूद रहे।