{"_id":"5ddc235d8ebc3e548730e24a","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3855008120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका का केनरा बैंक का खाता सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका का केनरा बैंक का खाता सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। वाणिज्यकर अधिकारी ने सोमवार को नगर पालिका का केनरा बैंक का खाता सीज कर दिया। यह कार्रवाई ठेकेदारों से टैक्स की कटौती होने के बाद भी वाणिज्य कार्यालय में जमा न करने के मामले पर हुई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी खाता सीज होने की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया के तहत होने वाले कामों का भुगतान करने से पहले ठेकेदारों से नगर पालिका दस प्रतिशत जीएसटी की कटौती करती है। नियमानुसार नगर पालिका को कटौती की गई धनराशि वाणिज्यकर कार्यालय में जमा कराया जाना चाहिए। मगर, पालिका प्रशासन ने पिछले कई सालों से धनराशि जमा ही नहीं कराई। बढ़ते-बढ़ते नगर पालिका पर 4,00000 रुपये की देनदारी हो गई। इस पर वाणिज्यकर अधिकारी ने नगर पालिका के केनरा बैंक का खाता सोमवार को सीज कर दिया। वाणिज्यकर अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले कई साल का बकाया होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। वहीं पालिका ईओ आरआर अंबेश ने खाता सीज होने की जानकारी से इनकार किया है।