फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cirame

ऐरा मिल में हुए हादसों में दो किसान घायल होने से भड़के किसानों ने मिल कर्मियों को दौड़ाकर पीटा

Mon, 09 Dec 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
cirame
खमरिया। गोविंद शुगर मिल के गन्ना यार्ड में शनिवार की रात अलग-अलग दो हादसे हो गए। इसमें दो किसान घायल हो गए। केन यार्ड में अव्यवस्थाओं को लेकर किसान भड़क गए और मिल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे मिल परिसर में अफरातफरी मच गई। हंगामे के कारण गन्ना तौल बंद करा दी गई। कर्मचारी जान बचाने के लिए मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने गुस्साए किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

गोविंद शुगर मिल केन यार्ड में दो घटनाओं में गन्ना लेकर आए दो किसान घायल हो गए। मिल गन्ना यार्ड में अव्यवस्थाओं के कारण हुई दुर्घटनाओं से किसान भड़क गए। उन्होंने मिल के सुरक्षा गार्डों और अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि केन यार्ड में मिल प्रबंधन ने निजी स्वार्थों के चलते मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। इसके चलते गन्ना लेकर आने वाले किसानों को जान का खतरा रहता है। घटना के बाद हंगामे के चलते मिल अधिकारियों ने गन्ना तौल बंद करा दी। सूचना पर पहुंचे ईसानगर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने किसानों की समस्याओं सुना और भड़के किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब आठ बजे गुदरिया निवासी अभिनव वर्मा मिल यार्ड तौल कांटे के पास खड़े थे। तभी गन्ना उतारकर तेज गति से आ रही खाली ट्रक ने अभिनव की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें अभिनव ट्रक के पहिया के नीचे आ गया, जिससे उसका बायां पैर बुरी तरह कुचलकर लहूलुहान हो गया। घायल को आनन फानन में खमरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने घायल की गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब नौ बजे महराजनगर निवासी अशोक कुमार द्विवेदी अपनी ट्रॉली के पास खड़े थे। तभी अचानक उनके आगे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली पीछे बैक होने लगी, जिसकी चपेट में आकर अशोक दोनों वाहनों के बीच दब गए। आसपास किसानों की मदद से उन्हें निकाला गया। घायल को सीएचसी खमरिया भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हंगामे के कारण करीब दो घंटे गन्ना तौल बंद रही। इस कारण गन्ना के अभाव में डोंगा भी बंद करना पड़ा। यार्ड में अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई गई है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

- कपिलेंद्र चौधरी, गन्ना महाप्रबंधक, ऐरा मिल
किसानों की समस्याओं को समझकर मिल प्रशासन से उन्हें तुरंत यार्ड की अव्यवस्था दूर करने के निर्देश दिए और किसानों को शांत कराकर तौल शुरू कराई। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ है। - सुनील कुमार थाना इंचार्ज, ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed