फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chief Engineer will inspect the track today

Lakhimpur Kheri News: चीफ इंजीनियर आज करेंगे ट्रैक का निरीक्षण

Wed, 27 Mar 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer will inspect the track today
मैलानी। एनई रेलवे के प्रमुख चीफ विद्युत इंजीनियर आमान परिवर्तित शाहगढ़-पीलीभीत रेलखंड का निरीक्षण आज बुधवार को करेंगे।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था आरवीएनएल के सेक्शन प्रभारी केएम विश्वकर्मा ने बताया कि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, गोरखपुर संजय सिंघल 26 मार्च को गोरखपुर से रवाना होंगे। आज 27 मार्च को बरेली पहुंचकर आमान परिवर्तित और विद्युतीकृत शाहगढ़-पीलीभीत रेलखंड का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे।

हालांकि ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण तीस, 31 मार्च को प्रस्तावित है, लेकिन अब तक सीआरएस निरीक्षण की निश्चित तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है। सीआरएस निरीक्षण के बाद ट्रैक फिट होने पर अप्रैल में इस खंड में ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। शाहगढ़-पीलीभीत खंड पर ट्रेन संचालन शुरू होने पर लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत होते हुए सीधे बरेली तक ट्रेनें संचालित होने लगेंगी। इससे क्षेत्रवासियों को खासी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed