{"_id":"689b7b88370156765e0b9af1","slug":"chaiti-and-sawan-fairs-should-get-state-status-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-153083-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चैती और सावन मेले को मिले राजकीय का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चैती और सावन मेले को मिले राजकीय का दर्जा
Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ के सावन और चैती मेले को राजकीय मेला घोषित करने का मांग पत्र डीएम को देते पालिकाध
गोला गोकर्णनाथ। गोला गोकर्णनाथ के प्राचीन चैती और सावन मेले को राजकीय घोषित कराने की मांग को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि देवाधिदेव महादेव का पवित्र श्रावण मास 11 जुलाई से नौ अगस्त तक रहा। इसमें गोला में लगभग 29,34,700 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
चैत्र मास की नवरात्र में विगत 120 वर्षों से ऐतिहासिक चैती मेला का आयोजन होता है, जो लगभग एक माह तक चलता है। इस मेले में बाहर से लगभग 250 दुकानें खिलौनों, लकड़ी की सजावट की सामग्री, क्राॅकरी, सोफ्टी इत्यादि आकर्षण का केंद्र रहती हैं। साथ ही नगर पालिका सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराती है।
नगर क्षेत्र के आसपास के 20 से 25 किमी के परिक्षेत्र से लगभग 30,000 लोग प्रतिदिन आते हैं, जो राजकीय मेला की श्रेणी को पूर्ण करता है। जन भावनाओं एवं आस्था को देखते हुए दोनों मेलों को राजकीय मेला का दर्जा दिलाया जाए।