फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cane committees will interest subvention to defaulters

गन्ना समितियों के बकाएदारों को मिलेगी ब्याज में छूट

Tue, 05 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 05 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cane committees will interest subvention to defaulters
‌म‌िल - फोटो : अमर उजाला
- 4231 किसानों पर एक करोड़ 39 लाख 22 हजार रुपये कर्ज
विज्ञापन

- ओटीएस के तहत किसानों का 1.51 करोड़ ब्याज होगा माफ
- मूलधन के बराबर ही लिया जाएगा ब्याज

सहकारी गन्ना समितियों से कर्ज लेने वाले किसानों पर मूलधन से अधिक  ब्याज अदायगी बन गई है, जिसमें 31 मार्च 2007 से पूर्व ऋण लेने वाले किसान शामिल हैैं। जिले भर में विभिन्न समितियों के 4231 किसानों पर समितियों से लिए गए ऋण से कई गुना अधिक ब्याज अदायगी बन चुकी है, जिनके लिए राहत की खबर है। अब एकमुश्त समाधान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में 31 मार्च 2017 तक ऐसे किसान अपना ऋण जमा कर भारी भरकम ब्याज से छूट पा सकते हैं। पात्र बकाएदारों में एक लाख से अधिक बकाया धनराशि वाले किसानों का जिला गन्ना अधिकारी, 50 हजार से एक लाख तक बकाएदारों का ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और शेष किसानों के बकाए का संबंधित सचिव समिति एवं गन्ना विकास निरीक्षक जांच परीक्षण करेंगे।
गन्ना समितियों के सदस्य किसानों पर पुराने बकाया में मूलधन से अधिक ब्याज की रकम हो गई है। 31 मार्च 2007 से पूर्व गन्ना समितियों से 4231 किसानों ने एक करोड़ 39 लाख 22 हजार रुपये कर्ज लिया था। इन किसानों पर मूलधन से अधिक दो करोड़ 91 लाख 18 हजार रुपये  ब्याज बन गया है, जिससे किसान अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा गन्ना आयुक्त ने ऐसे किसानों को राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना का लाभ देने के आदेश जारी किए हैं, जिसमें पात्र किसानों से मूलधन के बराबर ही ब्याज लिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ 31 मार्च 2017 तक किसानों को मिलेगा, जिससे किसानों का एक करोड़ 51 लाख 96 हजार रुपये ब्याज माफ हो जाएगा। 
विज्ञापन


किसान को योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित गन्ना समिति की प्रबंध कमेटी से अनुमोदन कराना होगा। बकाया ऋण का मूलधन पूरा वसूल किया जाएगा और उस पर 31 मार्च 2016 तक  ब्याज जोड़ा जाएगा। मूलधन के बराबर ही ब्याज वसूल किया जाएगा। शेष ब्याज की  धनराशि हानि खाते में दर्शाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed