फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Blood samples of Dudhwa elephants sent to IVRI for examination

दुधवा के हाथियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई भेेजे

Thu, 01 Sep 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Blood samples of Dudhwa elephants sent to IVRI for examination
दुधवा के सलूकापुर बेस कैंप में इन्हीं हाथियों के लिए गए हैं खून के नमूने।
बांकेगंज। कर्नाटक से पांच मई 2018 को दुधवा आई मादा हाथी तुंगा की मौत के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन हाथियों की सेहत को लेकर फिक्रमंद हो गया है। सभी 24 राजकीय पालतू हाथियों की सेहत जांचने के लिए बृहस्पतिवार को रक्त नमूने लिए गए। ये नमूने जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर में बुधवार को आठ वर्षीय मादा हाथी तुंगा की बीमारी के चलते मौत हो गई। युवा मादा हाथी की मौत से दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन सकते में है और किसी तरह का कोई रिस्क लेना नहीं चाहता। इसके लिए दुधवा के सलूकापुर में 11, छंगानाला में चार, गुलरा चौकी में दो, कैमइया में तीन, ककरहा में तीन, दुधवा बेस कैंप में एक समेत कुल 24 हाथियों का नए सिरे से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बेलरायां एसडीओ प्रदीप कुमार वर्मा के निर्देशन में पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने इन हाथियों के ब्लड सैंपल लिए। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक पीके पांडेय ने बताया कि सभी हाथियों का रूटीन चेकअप होता है, लेकिन इस बार रक्त के नमूनों की जांच कर उनकी सेहत जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed