फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Block head reached with mobile, Naib Tehsildar stopped, quarreled

Lakhimpur Kheri News: मोबाइल लेकर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख, नायब तहसीलदार ने रोका, नोकझोंक

Fri, 27 Sep 2024 05:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
Block head reached with mobile, Naib Tehsildar stopped, quarreled
गोला मार्ग पर गन्ना समिति में नामांकन कराते लोग। संवाद
लखीमपुर/संपूर्णानगर। कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को जनपद की 11 गन्ना समितियों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कराई गई। संपूर्णानगर की खीरी-पीलीभीत गन्ना विकास समिति पर मोबाइल ले जाने को लेकर ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला और नायब तहसीलदार हर्ष निशांत में झड़प हो गई। मामला गरमाता देख थाना प्रभारी निराला तिवारी ने जैसे-तैसे शांत कराया।
विज्ञापन

नामांकन स्थल पर ब्लॉक प्रमुख अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उनकी शर्ट की जेब में मोबाइल था। नायब तहसीलदार ने फोन ले जाने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ज्यादा करेंगे तो यहां 500 आदमी लाकर बैठा दूंगा। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। उम्मीदवारों ने नामांकनपत्र भरने के बाद चुनाव अधिकारी संतोष त्रिपाठी के पास जमा किए। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र मौके पर कर जायजा लिया। बैरिकेडिंग को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि बांस और बल्ली की बैरिकेडिंग करनी चाहिए थी। रस्सी से काम नहीं चलेगा। वाहनों व भीड़ को 200 मीटर दूर रहने की हिदायत दी गई। नामांकन प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। चुनाव अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि कुल 134 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है, जिसमें 120 पत्र दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नामांकन पत्र जांच एवं सूची प्रदर्शन आज
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति की डेलीगेट चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कृषि उत्पादन मंडी समिति में सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। जिले की सबसे बड़ी सरकारी गन्ना विकास समिति गोला में 117295 गन्ना किसान मतदाता है। 11 संचालक क्षेत्रों में 751 डेलीगेट चुने जाते हैं। निर्वाचन अधिकारी आईटीआई प्राचार्य बीबी सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीओ पंचायत कुंभी अवनीश त्रिपाठी के समक्ष 1079 नामांकनपत्र दाखिल किए गए।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को पत्रों की जांच व सूची प्रदर्शन किया जाएगा। 30 सितंबर को नाम वापसी और तीन अक्टूबर को चुनाव होना है। इस मौके पर तहसीलदार सुखबीर सिंह, सचिव बलवंत चौधरी, आशुतोष मधुकर, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव, भानु प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

------------
ऐरा में 458, जेबीगंज में 531 नामांकन
पसगवां/खमरिया। गन्ना विकास विभाग ऐरा समिति में शाम चार बजे तक 492 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें 458 जमा हुए। सुरक्षा कमान इंस्पेक्टर जेपी यादव संभाली। गन्ना विकास विभाग के अंदर जाने से रोकने पर मीडिया कर्मी नाराज हो गए और विरोध जताया। इधर, सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज 531 नामांकन हुए। प्रत्याशियों का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया पर प्रतिबंध लगाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ध्वस्त किया जा रहा है।

गोला मार्ग पर गन्ना समिति में नामांकन कराते लोग। संवाद

गोला मार्ग पर गन्ना समिति में नामांकन कराते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed