फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riders killed in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Jan 2016 11:38 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Wed, 13 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bike riders killed in road accident
भीरा-लखीमपुर स्टेट हाइवे पर बिजुआ उपकेंद्र के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेेत्र के लौकहा गांव निवासी बनवारी का पुत्र अवनीश गांव के अपने दो साथियों राकेश और मनोज के साथ भीरा गया था, शाम करीब साढ़े छह बजे वापसी के समय बिजुआ बिजली उपकेंद्र के सामने पलिया की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गिर गए, जिसमें बाइक चला रहे अवनीश की सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजर जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दोनों युवक अवनीश की हालत देखकर मौके से फरार हो गए।

करीब आठ बजे मनोज अपने गांव लौकहा पहुंचा, गांव से उसे परिवार वाले अस्पताल लेकर आए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भीरा एसओ ब्रजराज यादव और चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने शव को उठवाकर किनारे करवा दिया।  मृतक अवनीश के परिवार वालों ने उसके शव को पुलिस को सुपुर्द करने से इंकार कर दिया। परिवार वाले मांग कर रहे हैं कि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed