{"_id":"6b047751adeab30fe607cd5f","slug":"belrayan-panwadi-road-will-be-improved-185-crore-approved-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-190504-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बेलरायां-पनवाड़ी मार्ग की सड़क सुधरेगी, 1.85 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बेलरायां-पनवाड़ी मार्ग की सड़क सुधरेगी, 1.85 करोड़ स्वीकृत
Mon, 23 Nov 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
निघासन। बेलरायां-पनवाड़ी मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 21) पर किलोमीटर 17 से बिरजापुर संपर्क मार्ग के बीच 1.70 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग खंड-तीन के प्रस्ताव पर शासन ने इसके लिए 184.84 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें रखरखाव के लिए 4.41 लाख रुपये भी शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, यह हिस्सा काफी समय से खराब था। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही काम शुरू कराया जाएगा। विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल यादव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीण रवि शंकर, दिनेश यादव और अनिल प्रजापति ने सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है। संवाद