फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beautification of Budha Baba Mandir will be done with Rs. 55 lakh

Lakhimpur Kheri News: 55 लाख रुपये से होगा बूढ़े बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण

Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Budha Baba Mandir will be done with Rs. 55 lakh
बूढ़े बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरा कार्य के लिए किया जा रहा भूमि पूजन। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। शनिवार को विकास खंड बेहजम के बनिका गांव स्थित बढ़े बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास कार्य का भूमिपूजन सदर विधायक योगेश वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी सुचित चौधरी ने बताया, उक्त कार्य के लिए विधायक योगेश वर्मा काफी प्रयासरत थे, उन्हीं के प्रस्ताव पर करीब 55 लाख रुपये स्वीकृत हुए। इससे मंदिर परिसर में हाल, इंटरलाॅकिंग, तालाब के किनारे घाट, फव्वारा, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच का निर्माण व सोलर लाइट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पंचायत ओयल के पूर्व अध्यक्ष सोनू गुप्ता, बेहजम ब्लाॅक प्रमुख रामशंकर राज, एई आशुतोष मिश्रा, जेई सौरभ शुक्ला, प्रशांत जायसवाल, ललित पांडेय, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, मंदिर कमेटी के वासुदेव वर्मा, एसपी वर्मा व मदन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed