{"_id":"5f9477a78ebc3e9b804f2a23","slug":"bandi-ki-maut-lakhimpur-news-bly424576483","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में गिनती के समय बंदी की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में गिनती के समय बंदी की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जानलेवा हमले के मामले में जेल में निरुद्ध एक बंदी की शनिवार तड़के गिनती के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। जेल डॉक्टर के उपचार करने के बाद बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बंदी के परिवार में कोहराम मच गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्टअटैक बताई गई है।
थाना मैगलगंज के गांव हेमपुर टांडा निवासी शरीफ (30) जानलेवा हमला, बलवा के मामले में 23 जुलाई 2020 से जेल में बंद था। जेलर पंकज सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे जेल खुली। बंदियों और कैदियों की गिनती की जा रही थी। इसी बीच बंदी शरीफ की तबियत बिगड़ गई और वह गिर गया। उसका शरीर पसीना छोड़ रहा था। सूचना पर पहुंचे जेल डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बंदी को जिला अस्पताल भेज दिया। सुबह 6.35 मिनट पर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बंदी की कुछ देर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मौत की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखकर बिलखने लगे। जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंदी की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। संवाद