{"_id":"6ae7803ee5d31765cf1000fc","slug":"annual-pass-facility-started-at-magalganj-toll-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-188892-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज टोल पर शुरू हुई सालाना पास की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज टोल पर शुरू हुई सालाना पास की सुविधा
Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मैगलगंज के चपरतला में स्थित टोल प्लाजा। संवाद
मैगलगंज। टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय वाहन स्वामियों के लिए एक नवंबर से वार्षिक पास की सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लोगों को सालाना 1500 रुपये और शहरी क्षेत्र के निवासियों को 3000 रुपये में पास मिलेगा। इससे टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को बार-बार टोल शुल्क चुकाने से राहत मिलेगी।
यह पास केवल गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए मान्य होगा। इसके लिए वाहन पर वैध और सक्रिय फास्टैग होना अनिवार्य है। फास्टैग का पंजीकरण भी निजी वाहन के रूप में होना चाहिए। पात्र वाहन स्वामी मौजूदा 360 रुपये के मासिक पास या नए वार्षिक पास में से अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।
मासिक पास के हिसाब से सालभर में 4320 रुपये खर्च होते हैं। ऐसे में 1500 रुपये का वार्षिक पास लेने पर 2820 रुपये और 3000 रुपये का पास लेने पर 1320 रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इन शर्तों का रखना होगा ध्यान
वार्षिक पास केवल उसी टोल प्लाजा पर मान्य होगा, जिसके लिए जारी किया जाएगा। दूसरे टोल प्लाजा पर इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग या एक्सप्रेसवे पर क्लोज्ड टोलिंग सिस्टम लागू होने की स्थिति में यह सुविधा नहीं मिलेगी। संबंधित टोल प्लाजा तक पहुंचने के लिए सर्विस रोड या वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने पर भी वाहन मालिक इस रियायती पास के पात्र नहीं होंगे।
-- -- -- -- -- --
एक दिसंबर से राजमार्ग यात्रा एप पर भी मिलेगी सुविधा
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, वार्षिक स्थानीय पास एक नवंबर 2026 से पात्र टोल प्लाजा पर उपलब्ध कराया जाना है। एक दिसंबर से इसे राजमार्ग यात्रा एप के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकेगा। सरकार हर साल एक अप्रैल को पास की दरों की समीक्षा करेगी। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दर निर्धारण एवं संग्रह) नियम, 2008 में पांचवें संशोधन के तहत यह व्यवस्था लागू की है।
-- -- -- -- -
20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र स्थानीय वाहन स्वामियों को वार्षिक पास की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए वाहन पर वैध और सक्रिय फास्टैग होना जरूरी है। पात्र वाहन स्वामी निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर संबंधित टोल प्लाजा से इसका लाभ ले सकते हैं।
-रामू फौजदार, टोल मैनेजर, मैगलगंज